लाहिड़ी 72 के स्कोर के साथ संयुक्त 43वें स्थान पर

Ads

लाहिड़ी 72 के स्कोर के साथ संयुक्त 43वें स्थान पर

  •  
  • Publish Date - March 5, 2021 / 10:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

ओरलैंडो (अमेरिका) पांच मार्च (भाषा) भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी यहां आर्नोल्ड पामर आमंत्रण प्रतियोगिता के पहले दौर में ईवन पार 72 के कार्ड के साथ संयुक्त 43वें स्थान पर है।

रोरी मैक्लरॉय और कोरे कोन्नेर्स छह अंडर 66 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है। यूएस ओपन के मौजूदा चैम्पियन ब्रायसन डेचेम्ब्यू उनसे एक शॉट पीछे तीसरे स्थान पर है।

हीरो इंडियन ओपन 2015 के बाद से खिताब जीतने में नाकाम रहे लाहिड़ी ने चौथे होल में बर्डी बनायी लेकिन छठे होल में वह बोगी कर बैठे। उन्होंने इसके अलावा सभी होल में पार कार्ड खेला।

भाषा आनन्द पंत

पंत