तमिलनाडु में टीवीके सरकार का पहला बजट पेश

Ads

तमिलनाडु में टीवीके सरकार का पहला बजट पेश

  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 10:38 AM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 10:38 AM IST

चेन्नई, पांच अगस्त (भाषा) तमिलनाडु के वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन ने बुधवार को विधानसभा में टीवीके सरकार का पहला बजट पेश किया।

विल्सन ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने निविदाओं में कुछ दलों तथा लोगों को मिलने वाला ‘कट’ (कमीशन) बंद कराया है।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को समाप्त करने की मांग दोहराते हुए विल्सन ने केंद्र सरकार से 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर प्रवेश की पुरानी व्यवस्था बहाल करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि राज्य को ‘वित्तीय संकट’ से उबारने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

विल्सन ने कहा कि मुख्यमंत्री विजय ने निविदाओं में ‘कट’ की व्यवस्था समाप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता समेत कई सुधारात्मक पहल का भी उल्लेख किया।

भाषा निहारिका अजय

अजय