लखमेहर ने महिला पेशेवर गोल्फ टूर के पहले दौर में बढ़त बनाई

लखमेहर ने महिला पेशेवर गोल्फ टूर के पहले दौर में बढ़त बनाई

लखमेहर ने महिला पेशेवर गोल्फ टूर के पहले दौर में बढ़त बनाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: September 15, 2021 7:37 pm IST

नोएडा, 15 सितंबर (भाषा) चंडीगढ़ की लखमेहर परदेसी ने बुधवार को यहां महिला पेशेवर गोल्फ टूर के नौवें चरण के पहले दौर के बाद दो शॉट की बढ़त बना ली है जबकि पहले दिन कोई खिलाड़ी पार का स्कोर भी नहीं बना पाई।

टूर पर पहली जीत का इंतजार कर रही 21 साल की लखमेहर ने पहली बार किसी टूर्नामेंट में एकल बढ़त बनाई है। उन्होंने कोई बर्डी नहीं की लेकिन तीन बोगी से तीन ओवर के स्कोर के बावजूद बढ़त बनाने में सफल रही।

पिछले साल पेशेवर बनी 19 साल की त्रिमान सलुजा नोएडा गोल्फ कोर्स पर तीन बर्डी, चार बोगी और दो डबल बोगी से पांच ओवर 77 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर चल रही हैं।

ज्हान्वी बख्शी, एमेच्योर अवनि प्रशांत और स्नेहा सिंह जैसी खिलाड़ियों को भी जूझना पड़ा।

ज्हान्वी और अवनि के अलावा सिद्धि कपूर और अनन्या दतार 78 के स्कोर से संयुक्त तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

भाषा सुधीर पंत

पंत


लेखक के बारे में