लक्ष्य हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में

Ads

लक्ष्य हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में

  •  
  • Publish Date - November 6, 2021 / 10:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

सारब्रकेन ( जर्मनी ), छह नवंबर ( भाषा ) भारत के लक्ष्य सेन ने थाईलैंड के कुंलावुत विदितसर्न को तीन गेम के मुकाबले में हराकर हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

विश्व रैंकिंग में 21वें स्थान पर काबिज लक्ष्य ने तीन बार के जूनियर विश्व चैम्पियन विदितसर्न पर 21 . 18, 12 . 21, 21 . 19 से जीत दर्ज की ।

भारत के किदाम्बी श्रीकांत भी अंतिम चार में पहुंच गए हैं जिन्होंने हांगकांग के एंग का लोंग एंगस को हराया ।

लक्ष्य का सामना अब सिंगापुर के लोह कीन यू से होगा । लक्ष्य पिछले साल अपने पिता और कोच डी के सेन के कोरोना पॉजीटिव पाये जाने के बाद इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सके थे ।

भाषा मोना

मोना