लक्ष्य सेन ने लाई को हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में प्रवेश किया

Ads

लक्ष्य सेन ने लाई को हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में प्रवेश किया

  •  
  • Publish Date - March 7, 2026 / 09:06 PM IST,
    Updated On - March 7, 2026 / 09:06 PM IST

बर्मिंघम, सात मार्च (भाषा) भारत के स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शनिवार को यहां सेमीफाइनल में कनाडा के विक्टर लाई को हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल फाइनल में जगह बनाई।

बारहवीं रैंकिंग पर काबिज सेन ने दुनिया के 16वें नंबर के लाई को एक घंटे 37 मिनट तक चले मैच में 21-16, 18-21, 21-15 से शिकस्त दी।

लाई ने पिछले साल पेरिस में हुई विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

यह सेन का इस टूर्नामेंट में दूसरा फाइनल होगा। इससे पहले वह 2022 में उप विजेता रहे थे।

बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी रखने वाले सेन रविवार को फाइनल में चीनी ताइपे के लिन चुन-यी से भिड़ेंगे।

चुन-यी ने शनिवार को दूसरे सेमीफाइनल में थाईलैंड के दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कुनलावुत वितिदसर्ण को हराया।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द