दिल्ली इंटरनेशनल ओपन शतरंज में ललित बाबू आगे

दिल्ली इंटरनेशनल ओपन शतरंज में ललित बाबू आगे

दिल्ली इंटरनेशनल ओपन शतरंज में ललित बाबू आगे
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: March 25, 2022 7:33 pm IST

नयी दिल्ली, 25 मार्च ( भाषा ) ग्रैंडमास्टर और पूर्व राष्ट्रमंडल चैम्पियन एम आर ललित बाबू ने 19वें दिल्ली इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट के पांचवें दौर में युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर शाहिल डे को हराकर बढत बना ली ।

लगातार पांचवीं जीत के साथ ललित शीर्ष पर हैं । अर्जुन एरिगेसी को पी इनियान ने ड्रॉ पर रोका । अर्जुन अब इनियान और सात अन्य के साथ दूसरे स्थान पर है ।

टूर्नामेंट के पांच दौर अभी बाकी है ।

भाषा

मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में