लामिन यामल चोटिल, विश्व कप में भाग लेने को लेकर आशंका बनी

Ads

लामिन यामल चोटिल, विश्व कप में भाग लेने को लेकर आशंका बनी

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 12:48 PM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 12:48 PM IST

बार्सिलोना, 23 अप्रैल (एपी) युवा फुटबॉलर लामिन यामल स्पेनिश लीग फुटबाल टूर्नामेंट के मैच में बार्सिलोना की सेल्टा विगो पर 1-0 से जीत के दौरान चोटिल हो गए जिससे उनकी विश्व कप में खेलने को लेकर आशंका बन गई है।

यामल ने 40वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया लेकिन इस दौरान वह चोटिल हो गए। जैसे ही उनके साथी खिलाड़ी जश्न मनाने के लिए पहुंचे, वह जमीन पर गिर पड़े और फिर अपने बाएं पैर के पिछले हिस्से को पकड़ते हुए दिखाई दिए।

यामल इसके बाद आगे नहीं खेल पाए। उन्होंने बार्सिलोना के कोच हांसी फ्लिक से बात की और फिर अकेले ही लॉकर रूम में चले गए।

बार्सिलोना ने इस जीत से रियाल मैड्रिड पर नौ अंक की बढ़त बनाकर खिताब जीतने की अपनी उम्मीदों को भी बढ़ा दिया है। बार्सिलोना के 32 मैच में 82 जबकि रियाल मैड्रिड के इतने ही मैच में 73 अंक हैं।

एपी

पंत

पंत