लावण्या ने डब्ल्यूपीजीटी के छठे चरण में एक शॉट की बढ़त बनाई

लावण्या ने डब्ल्यूपीजीटी के छठे चरण में एक शॉट की बढ़त बनाई

लावण्या ने डब्ल्यूपीजीटी के छठे चरण में एक शॉट की बढ़त बनाई
Modified Date: March 11, 2025 / 07:12 pm IST
Published Date: March 11, 2025 7:12 pm IST

गुरुग्राम, 11 मार्च (भाषा) भारतीय महिला गोल्फर लावण्या जादोन ने मंगलवार को यहां हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के छठे चरण के पहले दौर में दो अंडर का कार्ड खेलकर एकल बढ़त हासिल की।

लावण्या ने 70 के राउंड में पांच बर्डी लगाई लेकिन तीन बोगी कर बैठीं।

‘हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट’ में शीर्ष पर चल रही स्नेहा सिंह 13 होल में चार अंडर पर थीं लेकिन फिर वह 14वें से 17वें होल तक लगातार चार बोगी लगा बैठीं। इससे वह इवन पार पर पहुंच गईं लेकिन 18वें होल में बर्डी से एक अंडर का कार्ड बनाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में