एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार ‘लीग ऑफ लीजेंड्स’ टीम

एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार ‘लीग ऑफ लीजेंड्स’ टीम

एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार ‘लीग ऑफ लीजेंड्स’ टीम
Modified Date: September 23, 2026 / 09:39 pm IST
Published Date: September 23, 2026 9:39 pm IST

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) भारत की छह सदस्यीय ‘लीग ऑफ लीजेंड्स’ टीम जापान के आइची-नागोया में 2026 के एशियाई खेलों में हिस्सा लेगी जिसमें राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले खिलाड़ियों और नए खिलाड़ियों का संयोजन है।

भारत ग्रुप बी में 2022 के एशियाई खेलों के चैंपियन दक्षिण कोरिया, उपविजेता चीनी ताइपे और हांगकांग के साथ है। ग्रुप चरण 29 और 30 सितंबर को होंगे। इसके बाद एक अक्टूबर को सेमीफाइनल और दो अक्टूबर को फाइनल होगा।

‘लीग ऑफ लीजेंड्स’ पांच पांच खिलाड़ियों का टीम-आधारित रणनीति गेम है जिसमें खिलाड़ी चैंपियन के नाम से जाने जाने वाले विशिष्ट किरदारों को नियंत्रित करते हैं और विरोधी टीम के नेक्सस (उनके बेस में स्थित केंद्रीय संरचना) को नष्ट करने के लिए मिलकर काम करते हैं।

प्रत्येक टीम में पांच भूमिकाएं ‘टॉप’, ‘जंगल’, ‘मिड’, ‘एडीसी’ और ’सपोर्ट’ होती हैं जिनमें से प्रत्येक अलग-अलग कार्य करता है। खिलाड़ी मैच के दौरान सोना अर्जित करते हैं जिसका उपयोग अपने चैंपियनों को मजबूत करने वाली वस्तुएं खरीदने के लिए किया जाता है जिससे टीमवर्क, रणनीति और निर्णय लेने की क्षमता खेल के केंद्र में रहती है।

भारतीय दल में कप्तान अक्षज शेनॉय (कट बोट), आकाश शांडिल्य (इनफी), मिहिर रंजन (लोटस), सनिन्ध्या मलिक (डेडकोरपोरल), अहमद शाहिद (नेरो) और राहुल बिष्ट (बॉब) शामिल हैं जो सभी एक वैश्विक ईस्पोर्ट्स और गेमिंग संगठन ‘एक8यूएल’ ईस्पोर्ट्स के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में