कोलकाता, 18 जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल सरकार फीफा विश्व कप फाइनल की लाइव स्क्रीनिंग यहां नंदन पर विशाल स्क्रीन पर करेगी जिससे फुटबॉलप्रेमियों को अर्जेंटीना और स्पेन के बीच यह मुकाबला देखने का मौका मिलेगा ।
अधिकारियों ने बताया कि अन्य जिलों में भी इस तरह विशाल स्क्रीन पर लाइव स्क्रीनिंग के इंतजाम किये जा रहे हैं ।
युवा सेवा और खेल विभाग दूसरे विभागों से बातचीत करके यह इंतजाम कर रहा है । इसके लिये हर जिला प्रशासन को एक लाख रूपये दिये गए हैं ।
मुख्य स्थल कोलकाता में नंदन, रबींद्र सदन और अकादमी परिसर होंगे जहां दर्शकों के लिये स्टेडियम जैसा माहौल बनाया जा रहा है । पूर्व खिलाड़ियों और जानी मानी हस्तियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है ।
भाषा
मोना आनन्द
आनन्द