Lady Became HIV Positive after Make Tattoo: महिला ने दिल्ली के आर्टिस्ट से बनवाया टैटू, हो गई एचआईवी संक्रमित, प्राइवेट पार्ट में ऐसी समस्या होने के बाद डॉक्टर से किया संपर्क

Ads

Lady Became HIV Positive after Make Tattoo: महिला ने दिल्ली के आर्टिस्ट से बनवाया टैटू, हो गई एचआईवी संक्रमित, प्राइवेट पार्ट में ऐसी समस्या होने के बाद डॉक्टर से किया संपर्क

  •  
  • Publish Date - July 18, 2026 / 03:14 PM IST,
    Updated On - July 18, 2026 / 03:15 PM IST

Lady Became HIV Positive after Make Tattoo: महिला ने दिल्ली के आर्टिस्ट से बनवाया टैटू, हो गई एचआईवी संक्रमित, प्राइवेट पार्ट में ऐसी समस्या होने के बाद डॉक्टर से किया संपर्क / Image: AI generated

HIGHLIGHTS
  • टैटू बनवाने के बाद HIV संक्रमण की पुष्टि
  • टैटू के दौरान संक्रमित या ठीक से स्टरलाइज न की गई सुई का इस्तेमाल
  • नई सील-पैक सुई का उपयोग सुनिश्चित करें

कानपुर: Lady Became HIV Positive after Make Tattoo युवाओं में इन दिनों टैटू बनवाने का ट्रेंड चल रहा है। टैटू बनवाने वाले हाथ पैर ही नहीं बल्कि प्राइवेट पार्ट तक में भी अलग-अलग तरह के टैटू बनवा रहे हैं। लेकिन इन बीच टैटू बनवाने वालों के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है, जिसे पढ़ने के बाद आप भी टैटू से तौबा कर लेंगे। बताया जा रहा है कि टैटू बनवाने के बाद महिला एचआईवी संक्रमित हो गई है। इस बात की जानकारी लगते ही महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई है।

टैटू बनवाने के महिला हुई एचआई संक्रमित

Lady Became HIV Positive after Make Tattoo मिली जानकारी के अनुसा रकानपुर निवारी एक महिला ने दिल्ली के टैटू पार्लर से अपने प्राइवेट पार्ट में टैटू बनवाया था। टैटू बनवाने के कुछ ही दिन बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन हो गया, जिसके बाद वो जांच के लिए अस्पताल गई। अस्पताल में महिला ने HIV और हेपेटाइटिस-बी समेत जरूरी जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि रिपोर्ट में महिला के एचआईवी संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

संक्रमण वाली सुई का किया इस्तेमाल?

डॉक्टरों की मानें तो टैटू बनाने वाले ने अगर बनाते समय इस्तेमाल की गई संक्रमित या ठीक से स्टरलाइज न की गई सुई संक्रमण की संभावित वजह हो सकती है। हालांकि अभी इस बात की पूरी तरह पुष्टि नहीं हो पाई है कि संक्रमण सुई की वजह से ही हुई है। वहीं, टैटू बनवाने के बाद कई प्रकार की स्कीन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है।

टैटू से चर्मरोग का खतरा

डॉक्टरों ने यह भी बताया कि टैटू सिर्फ इंफेक्शन का ही नहीं, बल्कि स्किन की दूसरी समस्याओं का भी कारण बन सकता है। टैटू में इस्तेमाल होने वाली रंगीन स्याही से कुछ लोगों को एलर्जी हो जाती है। इससे त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली, सूजन और दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

टैटू बनवाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • – हमेशा भरोसेमंद और साफ-सुथरे टैटू स्टूडियो से ही टैटू बनवाएं
  • – अपने सामने नई और सील पैक सुई खुलवाएं
  • – यह जरूर देखें कि सभी उपकरण अच्छी तरह साफ किए गए हों
  • – अच्छी क्वॉलिटी की स्याही का ही इस्तेमाल करने के लिए कहें
  • – टैटू बनवाने के बाद अगर सूजन, दर्द या कोई दूसरी परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

ये भी पढ़ें

क्या टैटू बनवाने से HIV हो सकता है?

यदि टैटू बनाते समय संक्रमित रक्त लगी सुई या ठीक से स्टरलाइज न किए गए उपकरणों का इस्तेमाल किया जाए, तो HIV समेत कुछ रक्तजनित संक्रमणों का खतरा हो सकता है। हालांकि किसी एक मामले में संक्रमण का सटीक कारण चिकित्सकीय जांच से ही तय किया जा सकता है।

टैटू बनवाने के बाद कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं?

टैटू के बाद त्वचा में संक्रमण, एलर्जी, लाल चकत्ते, खुजली, सूजन, दर्द या अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

टैटू बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

हमेशा विश्वसनीय टैटू स्टूडियो चुनें, नई सील-पैक सुई का उपयोग सुनिश्चित करें, उपकरणों की स्वच्छता जांचें और अच्छी गुणवत्ता वाली स्याही का ही इस्तेमाल कराएं।

टैटू बनवाने के बाद संक्रमण के लक्षण दिखें तो क्या करें?

यदि तेज दर्द, सूजन, मवाद, बुखार या त्वचा में असामान्य बदलाव दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

क्या हर टैटू बनवाने वाले व्यक्ति को HIV होने का खतरा होता है?

नहीं। स्वच्छ और सुरक्षित प्रक्रिया अपनाने पर जोखिम काफी कम होता है। जोखिम मुख्य रूप से असुरक्षित या संक्रमित उपकरणों के उपयोग से जुड़ा होता है।