G.D.N. New Release Date: 17 जुलाई नहीं अब इस दिन रिलीज होगी आर. माधवन की फिल्म ‘जीडीएन’, जानें क्यों बदली गई तारीख

Ads

G.D.N. New Release Date: अभिनेता आर. माधवन अभिनीत फिल्म ‘जीडीएन’ अब सात अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  •  
  • Publish Date - July 18, 2026 / 03:17 PM IST,
    Updated On - July 18, 2026 / 03:24 PM IST

G.D.N. New Release Date/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • आर. माधवन अभिनीत फिल्म ‘जीडीएन’ अब सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • पहले यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होने वाली थी।
  • आर. माधवन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर साझा नई रिलीज डेट की घोषणा की है।

G.D.N. New Release Date: मुंबई: अभिनेता आर. माधवन अभिनीत फिल्म ‘जीडीएन’ अब सात अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिनेता ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज की नई तारीख की घोषणा की। इससे पहले यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होने वाली थी।

आर माधवन ने खुद दी जानकारी

माधवन ने फिल्म के पोस्टर के साथ लिखा, ‘‘जुनून और विरासत से प्रेरित एक शख्स की कहानी… #जीडीएन दुनियाभर में सात अगस्त को रिलीज होगी।’’ (G.D.N. New Release Date) फिल्म का निर्देशन कृष्णकुमार रामकुमार ने किया है। इसमें सत्यराज, जयराम, प्रियामणि, दुशारा विजयन, थम्बी रामैया और विनय राय समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

जीडी नायडू के जीवन पर आधारित है फिल्म

G.D.N. New Release Date: ‘वर्गीज मूलन पिक्चर्स’ और माधवन की ‘ट्राईकलर फिल्म्स’ के बैनर तले निर्मित यह फिल्म स्वशिक्षित इंजीनियर जीडी नायडू के जीवन पर आधारित है। जीडी नायडू ने आयातित प्रौद्योगिकियों को सस्ते और व्यावहारिक नवाचारों में ढालकर भारतीय उद्योग जगत में क्रांतिकारी बदलाव लाया था। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की जाएगी। ‘जीडीएन’ के अलावा माधवन नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘लीगेसी’ में भी नजर आएंगे। चारुकेश सीकर के निर्देशन में बनी इस सीरीज में निमिषा सजयन, अभिषेक बनर्जी और गौतम कार्ति सहित कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-