लखनऊ सुपर जाइंट्स के तीन विकेट पर 177 रन

Ads

लखनऊ सुपर जाइंट्स के तीन विकेट पर 177 रन

  •  
  • Publish Date - May 16, 2023 / 09:35 PM IST,
    Updated On - May 16, 2023 / 09:35 PM IST

लखनऊ, 16 मई (भाषा) मार्कस स्टोइनिस के नाबाद 89 रन की मदद से लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट पर 177 रन बनाये ।

स्टोइनिस ने 47 गेंद में नाबाद 89 रन बनाये जबकि कप्तान कृणाल पंड्या 42 गेंद में 49 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए ।

मुंबई के लिये जैसन बेहरेनडोर्फ ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिये ।

भाषा मोना

मोना