Lungi Ngidi Injured : LIVE मैच में इस स्टार खिलाड़ी के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, मैदान में ही बुलानी पड़ी एंबुलेंस, मंजर देख फैंस की भी अटक गई सांसें!

Ads

Lungi Ngidi Injured : LIVE मैच में इस स्टार खिलाड़ी के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, मैदान में ही बुलाना पड़ा एंबुलेंस, मंजर देख फैंस की भी अटक गई सांसें!

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 06:51 PM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 07:06 PM IST
HIGHLIGHTS
  • लुंगी एनगिडी कैच पकड़ते समय सिर के बल गिरकर घायल
  • मेडिकल टीम ने तुरंत पहुंचकर स्ट्रेचर से बाहर पहुंचाया
  • दिल्ली कैपिटल्स ने 265 रन बनाकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Lungi Ngidi Injured: आईपीएल 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में उस समय हड़कंप मच गया, जब पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के साथ एक बड़ी घटना घटी और मैदान में ही एंबुलेंस बुलानी पड़ी।

तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर प्रियांश आर्य ने जब शॉट खेला। गेंद हवा में ऊंची उठ गई। लुंगी एनगिडी ने कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से छूट गई और एनगिडी अपने सिर के बल सीधे मैदान पर जा गिरे। जिसके चलते उन्हें गंभीर चोट लगी है। इस दौरान मैच रुका रहा और खिलाड़ियों को इंतजार करते दिखे।

एनगिडी को लगी गंभीर चोट (Lungi Ngidi Injured)

लुंगी एनगिडी कुछ देर तक जमीन पर लेटे रहे और करीब एक मिनट से ज्यादा समय तक हिलते-डुलते नहीं दिखे। मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर पहुंची। फिर डॉक्टरों और फिजियो की टीम ने गर्दन में नेक ब्रेस लगाया गया, शरीर पर स्ट्रैप्स बांधे गए। एनगिडी की हालत को देखते हुए मैदान पर एम्बुलेंस लाई गई और उसे मैदान के बाहर ले जाया गया।

मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi Injured) की जगह कंकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में विप्रज निगम को मैदान पर उतारा गया। विप्रज निगम के युवा लेग स्पिन ऑलराउंडर हैं, वह लुंगी एनगिडी की जगह गेंदबाजी कर सकते हैं।

आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

इस मुकाबले में आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 265 रनों का लक्ष्य दिया है। केएल राहुल ने 67 गेंदों में 152 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, इसमें उन्होंने 9 छक्के और 16 चौके जड़े। नितीश राणा ने भी 91 रनों की शानदार पारी खेली

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसे दिल्ली के बल्लेबाजों ने सही साबित किया। राहुल और नितीश ने दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की।

 

ये भी पढ़ें

 

 

लुंगी एनगिडी को कैसे चोट लगी?

कैच पकड़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वे सिर के बल गिर गए।

क्या मैच रोक दिया गया था?

हां, कुछ समय के लिए मैच रोका गया ताकि मेडिकल टीम उनका इलाज कर सके।

उनकी जगह किसे खिलाया गया?

कंकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में विप्रज निगम को उतारा गया।

दिल्ली कैपिटल्स ने कितना स्कोर बनाया?

टीम ने 265 रन बनाकर बड़ा स्कोर खड़ा किया।

मैच कहां खेला जा रहा है?

यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है।