पेरिस, 20 अप्रैल (एपी) ब्राजील के फॉरवर्ड एंड्रिक ने एक गोल किया और एक गोल करने में मदद की, जिससे लियोन ने शीर्ष पर काबिज पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 2-1 से हराकर फ्रांसीसी फुटबॉल प्रतियोगिता लीग 1 में तीसरा स्थान हासिल करके चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई करने की अपनी संभावनाओं को मजबूत किया।
पीएसजी की इस सत्र में लीग में यह पांचवीं हार है, जिससे दूसरे स्थान पर काबिज लेंस की खिताब जीतने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। पीएसजी अब लेंस से केवल एक अंक आगे है। पीएसजी ने हालांकि उससे एक मैच कम खेला है।
पीएसजी के 28 मैच में 63 जबकि लेंस के 29 मैच में 62 अंक हैं। लियोन के 30 मैच में 54 अंक हैं।
एपी
पंत
पंत