मेरठ में ‘झूठी शान’ की खातिर बहन की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Ads

मेरठ में ‘झूठी शान’ की खातिर बहन की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 09:55 PM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 09:55 PM IST

मेरठ (उप्र), 30 जून (भाषा) मेरठ जिले के लोहियानगर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी 19 वर्षीय बहन की झूठी शान की खातिर कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक ने मंगलवार को स्वयं लोहियानगर थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन की हत्या कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में दावा किया कि उसकी शादीशुदा बहन पिछले छह महीने से ससुराल नहीं जा रही थी और पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ उसके नाजायज संबंध थे जिससे उसके परिवार की बदनामी हो रही थी।

सूत्रों के अनुसार युवक ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि गत 28 जून को उसकी बहन घर से चली गई थी और मंगलवार सुबह वापस लौटी जिसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसकी निशानदेही पर घर से युवती का शव बरामद किया गया।

भाषा सं सलीम अमित

अमित

शीर्ष 5 समाचार