मदप्पा लिव सीरीज में संयुक्त 16वें स्थान पर

मदप्पा लिव सीरीज में संयुक्त 16वें स्थान पर

मदप्पा लिव सीरीज में संयुक्त 16वें स्थान पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: June 10, 2022 1:01 pm IST

लंदन, 10 जून (भाषा) लिव गोल्फ आमंत्रण सीरीज में भाग ले रहे पहले भारतीय विराज मदप्पा ने इस प्रतियोगिता के पहले दौर में एक ओवर 71 का स्कोर बनाया जिससे वह 48 खिलाड़ियों में संयुक्त 16वें स्थान पर हैं।

मदप्पा दक्षिण अफ्रीका के चार्ल श्वार्टजेल से छह शॉट पीछे हैं जिन्होंने लंदन के पास सेंचुरियन गोल्फ क्लब में दो करोड़ 50 लाख डॉलर इनामी टूर्नामेंट के पहले दौर में पांच अंडर 65 का स्कोर बनाकर बढ़त हासिल की।

मदप्पा ने एक ईगल और तीन बर्डी बनायी लेकिन इस बीच दो बोगी और दो डबल बोगी भी की।

उन्होंने 13वें होल में ईगल बनाया जबकि नौवें और 16वें होल में डबल बोगी की।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में