मध्य प्रदेश के पोल वॉल्ट एथलीट कुलदीप कुमार ने इंडियन इंडोर ओपन में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा
मध्य प्रदेश के पोल वॉल्ट एथलीट कुलदीप कुमार ने इंडियन इंडोर ओपन में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा
भुवनेश्वर, दो मई (भाषा) मध्य प्रदेश के पोल वॉल्ट एथलीट कुलदीप कुमार ने शनिवार को यहां पहले ‘इंडियन इंडोर ओपन कंबाइंड इवेंट्स और पोल वॉल्ट’ प्रतियोगिता के पहले दिन 5.41 मीटर की ऊंचाई पार करके राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।
21 साल के कुमार अपने पहले इंडोर टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने ने अपने पहले ही प्रयास में जीतने वाली छलांग लगाई।
उन्होंने पिछले साल मध्य प्रदेश के ही एक और एथलीट देव कुमार मीना द्वारा बनाए गए 5.40 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर बनाया। देव कुमार मीना खुद कलिंगा स्टेडियम की इंडोर सुविधा में 5.20 मीटर के प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
कुमार ने मार्च में इसी जगह पर पहली राष्ट्रीय इंडोर चैंपियनशिप के दौरान तमिलनाडु के रीगन जी द्वारा बनाए गए 5.30 मीटर के राष्ट्रीय इंडोर रिकॉर्ड को भी बेहतर बनाया। रीगन शनिवार को 5.25 मीटर के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


