मालदीव में खेलों के बुनियादी ढांचे के लिये भारत की चार करोड़ डॉलर की ऋण सहायता की पेशकश

Ads

मालदीव में खेलों के बुनियादी ढांचे के लिये भारत की चार करोड़ डॉलर की ऋण सहायता की पेशकश

  •  
  • Publish Date - February 20, 2021 / 12:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

माले, 20 फरवरी ( भाषा ) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव में खेलों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिये शनिवार को चार करोड़ डॉलर की ऋण सहायता की पेशकश की ।

एकुवेनी स्टेडियम में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने खेलों को प्राथमिकता में रखा है और भारत उनके इस प्रयासों में उनके साथ है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मालदीव के लोगों के हितों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये देश में खेलों के बुनियादी ढांचे में विकास के लिये भारत ने चार करोड़ डॉलर की ऋण सहायता की पेशकश की है ।’’

उन्होंने कहा कि मालदीव में खेलों में अपार प्रतिभा है । उन्होंने कहा ,‘‘भारत एक विश्वस्त और भरोसेमंद साझेदार है ।’’

दो देशों के दौरे के पहले चरण में यहां आये जयशंकर ने स्वास्थ्य और विदेश मंत्री केराफा नसीम को कोरोना के टीके के एक लाख अतिरिक्त डोज भी दिये । वह इसके बाद मॉरीशस जायेंगे ।

भाषा

मोना नमिता

नमिता