मैनचेस्टर सिटी ने ड्रॉ खेला, आर्सेनल की खिताब जीतने की संभावना बढ़ी
मैनचेस्टर सिटी ने ड्रॉ खेला, आर्सेनल की खिताब जीतने की संभावना बढ़ी
लिवरपूल, पांच मई (एपी) जेरेमी डोकु के दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के सातवें मिनट में किए गए गोल की मदद से मैनचेस्टर सिटी ने एवर्टन के खिलाफ मैच 3-3 से ड्रॉ खेला जिससे प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के खिताब की दौड़ में शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल की स्थिति मजबूत हो गई।
इस ड्रॉ के साथ सिटी का लगातार तीन जीत का सिलसिला टूट गया और वह अब आर्सेनल से पांच अंक पीछे हो गया है। आर्सेनल के 35 मैच में 76 और सिटी के 34 मैच में 71 अंक हैं।
डोकु ने मैच के बाद कहा,‘‘यह परिणाम निराशाजनक है लेकिन अभी काफी मैच खेले जाने हैं और कुछ भी हो सकता है। आज हमने दो अंक गंवा दिए, लेकिन हम अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।’’
डोकु ने 43वें मिनट में सिटी के लिए पहला गोल किया था जबकि एर्लिंग हॉलैंड ने 83वें मिनट में दूसरा गोल दागा। एवर्टन की तरफ से थिएर्नो बैरी ने दो (68वें और 81वें मिनट) और जैक ओब्रायन (73वें) ने एक गोल किया।
इससे पहले चेल्सी को प्रीमियर लीग में लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा। नॉटिंघम फॉरेस्ट से 3-1 से हारने के बाद चैंपियंस लीग में क्वालीफाई करने की उसकी उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं।
एपी
पंत
पंत

Facebook


