मांडविया ने निशानेबाज नीरू और ईशा को मदद जारी रखने का आश्वासन दिया

मांडविया ने निशानेबाज नीरू और ईशा को मदद जारी रखने का आश्वासन दिया

मांडविया ने निशानेबाज नीरू और ईशा को मदद जारी रखने का आश्वासन दिया
Modified Date: July 30, 2026 / 06:18 pm IST
Published Date: July 30, 2026 6:18 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पिछले दो विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली ट्रैप निशानेबाज नीरू ढांडा और पिस्टल निशानेबाज ईशा सिंह को सरकार के निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया।

नीरू ने इस महीने की शुरुआत में आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैप निशानेबाज बनकर इतिहास रचा था। उन्होंने यह उपलब्धि इटली के लोनाटो में हासिल की।

एशियाई खेलों और आईएसएसएफ विश्व कप में कई पदक जीत चुकी ईशा ने हाल ही में चीन के हांगझोउ में संपन्न हुए आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी शानदार प्रगति जारी रखी।

मांडविया ने दोनों खिलाड़ियों से कहा, ‘‘सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी कि आप किसी भी तरह से पीछे न रहें और हर टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।’’

उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा, ‘‘निशानेबाजी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता वाले खेलों में शामिल है। 2028 में होने वाले ओलंपिक खेल और 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों को देखते हुए निशानेबाजी हमारे लिए पदक जीतने की दृष्टि से महत्वपूर्ण खेल है। हम यही चाहते हैं कि आप दोनों ओलंपिक में भी पदक जीते।’’

भाषा

पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में