IPS Monica Shukla Viral Video : प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए महिला IPS ने दांव पर लगा दी जान! बस के सामने उठाया ऐसा कदम, VIDEO देख लोग बोले- ‘लेडी सिंघम’
भोपाल में किसान आंदोलन के दौरान एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस मोनिका शुक्ला का साहसिक वीडियो वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में वे बेकाबू भीड़ को रोकने के लिए अकेले बस के सामने खड़ी दिखाई देती हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके साहस की जमकर सराहना कर रहे हैं।
- किसान आंदोलन के दौरान मोनिका शुक्ला बस के सामने खड़ी हो गईं।
- प्रदर्शनकारियों को शांत रहने और बस से नीचे उतरने की अपील करती नजर आईं।
- वायरल वीडियो पर उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल अपना कर्तव्य निभाया।
भोपाल : IPS Monica Shukla Viral Video : भोपाल में किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना बेकाबू भीड़ को रोकने वाली आईपीएस अधिकारी मोनिका शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में भोपाल की एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) मोनिका शुक्ला प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए अकेली ही एक बस के ठीक सामने खड़ी नजर आ रही हैं।
अकेले बस रोकने के लिए खड़ी हुई ACP
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आंदोलन के दौरान जब कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे और एक बस को धकेलने की कोशिश करने लगे, तब मौके पर बहुत कम पुलिसकर्मी मौजूद थे। स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए एडिशनल कमिश्नर मोनिका शुक्ला खुद बस के आगे आ खड़ी हुईं। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी बस की छत पर भी चढ़े हुए थे, जिन्हें वे हाथों से इशारा कर नीचे उतरने और शांत रहने की हिदायत देती दिखीं।
“हमने अपना कर्तव्य निष्ठा से निभाया”
वीडियो के वायरल होने और लोगों द्वारा तारीफ किए जाने पर IPS मोनिका शुक्ला ने कहा “हमने सिर्फ अपनी ड्यूटी और कर्तव्य को निष्ठा से निभाया है।Lady Singham MP Police Officer पुलिस का मुख्य काम प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करना और कानून व्यवस्था बनाए रखना होता है। उस वक्त परिस्थिति ऐसी थी कि आगे आकर मोर्चा संभालना जरूरी था।”
She is Additional Police Commissioner Monika Shukla Bhopal
When farmers protesting for prices targeted a school bus
She stood like a rock to protect it until the protesters backed away.
This is what a real hero in uniform looks like, not someone doing photoshoots in funky… pic.twitter.com/tGsvWeokbQ
— Lala (@FabulasGuy) July 29, 2026
ये भी पढ़ें
- Pooja Hegde New Look: चॉकलेटी ड्रेस, दिलकश अंदाज और Pooja Hegde का जादू.. तस्वीरें देख हो जाएंगे फिदा!
- Sawan 2026 Sadesati: क्या साढ़ेसाती और ढैय्या ने रोक रखी है आपकी तरक्की? जानें, इन उपायों से कैसे विफल हो जाती है साढ़ेसाती की वक्र दृष्टि?
- Chhattisgarh ka Anokha School Kaha Hai: छात्र तो नहीं…कुत्ता रोज समय से पहुंच जाता है स्कूल, छत्तीसगढ़ का अनोखा सरकारी स्कूल जहां टीचर तो हैं, लेकिन स्टूडेंट एक भी नहीं

Facebook


