माने ने दिलायी सेनेगल को विश्व कप में जगह

Ads

माने ने दिलायी सेनेगल को विश्व कप में जगह

  •  
  • Publish Date - March 30, 2022 / 10:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

डकार, 30 मार्च (एपी) सेनेगल ने सैडियो माने के प्रयास से मिस्र को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर इस साल के आखिर में कतर में होने वाले विश्व कप फुटबॉल में जगह बनायी।

दोनों टीम प्लेऑफ के इस मैच में निर्धारित और अतिरिक्त समय तक 1-1 से बराबरी थी जिसके बाद शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमें माने ने विजयी गोल दागा।

सेनेगल की जीत पिछले महीने अफ्रीकन कप के फाइनल की पुनरावृत्ति की तरह थी जब माने ने मिस्र के खिलाफ शूटआउट में विजयी गोल दागकर अपने देश को पहला बड़ा खिताब दिलाया था।

घाना, मोरक्को, ट्यूनीशिया और कैमरून ने भी विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर लिया है। इस तरह से अफ्रीका से विश्व कप की पांच टीम तय हो गयी हैं।

माने जहां अफ्रीकन कप का खिताब और विश्व कप में स्थान का जश्न मना रहे हैं वहीं लिवरपूल के उनके साथी मोहम्मद सलाह को इन दोनों अवसरों पर निराशा हाथ लगी। सालाह क्वालीफायर्स प्लेऑफ में पेनल्टी पर चूक गये थे। इस बीच संभवत उनका ध्यान भंग करने के लिये किसी दर्शक ने उन पर लेजर प्रकाश भी डाला था।

एपी पंत

पंत