माने के शानदार प्रदर्शन से सेनेगल अफ्रीकी कप के फाइनल में

माने के शानदार प्रदर्शन से सेनेगल अफ्रीकी कप के फाइनल में

माने के शानदार प्रदर्शन से सेनेगल अफ्रीकी कप के फाइनल में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: February 3, 2022 11:06 am IST

याओंडे ( कैमरून), तीन फरवरी ( एपी ) लिवरपूल के स्ट्राइकर सादियो माने के शानदार प्रदर्शन के दम पर सेनेगल ने बुर्किना फासो को 3 . 1 से हराकर लगातार दूसरी बार अफ्रीकी कप आफ नेशंस फुटबॉल के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

माने ने एक गोल में सहायता की और दूसरा गोल खुद किया ।

इस मैच में सभी गोल 20 मिनट के भीतर हुए । डिफेंडर अब्दु दायलो ने 70वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके सेनेगल को बढत दिलाई । माने ने 76वें मिनट में बाम्बा डियेंग के गोल में सूत्रधार की भूमिका निभाई ।

बुर्किना फासो के लिये ब्लाटी टोरे ने 82वें मिनट में गोल किया । वहीं माने ने 87वें मिनट में सेनेगल का तीसरा गोल दागा ।

सेनेगल अब तक यह टूर्नामेंट जीत नहीं सका है । उसे 2002 और 2019 में पराजय का सामना करना पड़ा ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में