आईटीएफ टूर्नामेंट में मनीष ने दिग्विजय को हराया

आईटीएफ टूर्नामेंट में मनीष ने दिग्विजय को हराया

आईटीएफ टूर्नामेंट में मनीष ने दिग्विजय को हराया
Modified Date: October 26, 2023 / 09:38 pm IST
Published Date: October 26, 2023 9:38 pm IST

देवणगेरे, 26 अक्टूबर (भाषा) गैरवरीय भारतीय मनीष सुरेशकुमार ने गुरुवार को यहां आईटीएफ देवणगेरे ओपन पुरुष विश्व टेनिस टूर में उलटफेर करते हुए हमवतन तीसरे वरीय दिग्विजय प्रताप सिंह को हराकर एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

चौबीस साल के मनीष ने प्री क्वार्टर फाइनल में दिग्विजय को 7-6(5) 7-6(2) से हराया।

जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन और क्वालीफायर माधविन कामथ ने भी तीन घंटे और 13 मिनट चले मुकाबले में फ्रांच के चौथे वरीय फ्लोरेंट बाक्स को 7-6(4) 6-7(4) 6-4 से हराकर उलटफेर किया।

बाक्स आईटीएफ स्पर्धा के अहमदाबाद चरण के विजेता हैं।

करण सिंह ने छठे वरीय एसडी प्रज्जवल देव को 6-1 6-4 से हराया जबकि धारवाड़ चरण के विजेता रामकुमार रामनाथन को सातवें वरीय ऋषभ अग्रवाल ने 6-0 6-3 से शिकस्त दी।

भाषा सुधीर पंत

पंत


लेखक के बारे में