पदक के बिना लौटेंगी मनु भाकर, ईशा सिंह ने फाइनल में बनाई जगह

Ads

पदक के बिना लौटेंगी मनु भाकर, ईशा सिंह ने फाइनल में बनाई जगह

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 09:59 AM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 09:59 AM IST

नागोया, 28 सितंबर (भाषा) दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर एशियाई खेलों में सोमवार को 25 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बनाने से चूककर पदक के बिना लौटेंगी, जबकि ईशा सिंह ने शीर्ष आठ में जगह बनाकर भारत की पदक उम्मीदें कायम रखीं।

मनु 579 अंक ही जुटा सकीं, जो उन्हें फाइनल में पहुंचाने के लिए काफी नहीं था। वह 11वें स्थान पर रहीं। ईशा ने 580 अंक के साथ आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह पक्की की।

यह बहु-खेलों वाले आयोजन में मनु के लिए सबसे निराशाजनक अभियानों में से एक रहा। इससे पहले वह महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थीं और पांचवें स्थान पर रही थीं।

भारत टीम स्पर्धा में पदक की दौड़ में था, लेकिन राही सरनोबत का निशाना अहम समय पर चूक गया, जो टीम के लिए महंगा साबित हुआ।

सरनोबत ने चौथी सीरीज में 39 अंक का खराब स्कोर किया। प्रत्येक सीरीज में पांच निशाने होते हैं। भारत इस प्रदर्शन के बावजूद पोडियम पर जगह बनाने की स्थिति में था, लेकिन सरनोबत के खराब प्रदर्शन के बाद टीम की पदक की उम्मीदें निर्णायक रूप से समाप्त हो गईं।

सरनोबत 568 अंक के निराशाजनक स्कोर के साथ 30वें स्थान पर रहीं।

भाषा आनन्द आनन्द

आनन्द