चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे गुकेश सहित कई स्टार खिलाड़ी

चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे गुकेश सहित कई स्टार खिलाड़ी

चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे गुकेश सहित कई स्टार खिलाड़ी
Modified Date: July 6, 2026 / 03:55 pm IST
Published Date: July 6, 2026 3:55 pm IST

चेन्नई, छह जुलाई (भाषा) विश्व चैंपियन डी गुकेश, अर्जुन एरिगेसी और पूर्व विश्व रैपिड चैंपियन नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव उन स्टार खिलाड़ियों में शामिल हैं जो 16 से 22 जुलाई तक यहां आयोजित होने वाले चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स के चौथे सत्र में हिस्सा लेंगे।

इस 75 लाख रुपये इनामी राशि वाले टूर्नामेंट से महत्वपूर्ण फिडे सर्किट अंक भी मिलेंगे जो अगले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश में जुटे खिलाड़ियों के लिए अहम होंगे।

प्रतियोगिता में दो बार के ग्रैंड चेस टूर चैंपियन अलीरेजा फिरोजा, 2026 बुलेट चेस चैंपियन निहाल सरीन, पूर्व कैंडिडेट्स चैलेंजर दिमित्री आंद्रेकिन, अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हेन्स नीमैन और पिछले साल के चैलेंजर्स चैंपियन प्रणेश एम भी खेलते हुए नजर आएंगे।

पहली बार टूर्नामेंट में ‘ओपनिंग मूव्स फोटोस्लॉट’ टिकट पेश किया जाएगा जिससे प्रशंसकों को अपने फोन और कैमरे के साथ टूर्नामेंट हॉल में जाने और दुनिया के कुछ सबसे बड़े स्टार शतरंज खिलाड़ियों की तस्वीरें और वीडियो लेने का खास मौका मिलेगा।

भाषा सुधीर मोना

मोना


लेखक के बारे में