मैड्रिड, तीन मई (एपी) यूक्रेन की मार्टा कोस्त्युक ने रूस की मीरा एंड्रीवा को सीधे सेटों में हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीता।
कोस्त्युक ने फाइनल में पहले सेट में संघर्ष करने के बाद एंड्रीवा को 7-5, 6-3 से हराया।
रूस ने 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण किया था और तब से उनके बीच युद्ध चल रहा है। यही कारण था कि दोनों खिलाड़ियों ने मैच के बाद नेट पर हाथ नहीं मिलाया और ना ही पुरस्कार समारोह में एक साथ फोटो खिंचवाई।
विश्व में 23वीं रैंकिंग की खिलाड़ी कोस्त्युक मैच जीतने के बाद क्ले कोर्ट पर गिर पड़ीं और अपने चेहरे पर हाथ रख लिया। बाद में उन्होंने दर्शकों की तालियों के बीच कलाबाजी भरी बैकफ्लिप की। वहीं एंड्रीवा कोर्ट के किनारे अपनी सीट पर बैठ गईं और तौलिए से अपना चेहरा छिपाकर रोने लगीं।
यह कोस्त्युक का तीसरा डब्ल्यूटीए खिताब है।
एपी
पंत
पंत