मास्करेन्हास और करुम्बैया ने डब्ल्यूआरसी3 में पदार्पण पर सातवां स्थान हासिल किया

Ads

मास्करेन्हास और करुम्बैया ने डब्ल्यूआरसी3 में पदार्पण पर सातवां स्थान हासिल किया

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 02:09 PM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 02:09 PM IST

लास पामास (स्पेन), 27 अप्रैल (भाषा) भारतीय रैली चालक डीन मास्करेन्हास और उनके सह-चालक गगन करुम्बैया ने रैली इस्लास कैनारियास में डब्ल्यूआरसी3 श्रेणी में पदार्पण करते हुए सातवां स्थान हासिल किया।

भारतीय जोड़ी ने पीएच स्पोर्ट द्वारा तैयार की गई फोर्ड फिएस्टा रैली 3 को चलाते हुए कुल मिलाकर 48वां और डब्ल्यूआरसी3 श्रेणी में सातवां स्थान हासिल किया।

मास्करेन्हास ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हमने ब्रेक की समस्याओं को दूर किया और स्थिति को संभाला। हमारा ध्यान पूरी तरह से एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन करने और प्रत्येक किलोमीटर में कुछ सीखने पर था। प्रत्येक चरण में हमने कुछ नया सीखा।’’

भाषा

पंत

पंत