बाजू के खिचाव से उबर रहे हैं मौरिस, पंजाब के खिलाफ खेलना संदिग्ध

बाजू के खिचाव से उबर रहे हैं मौरिस, पंजाब के खिलाफ खेलना संदिग्ध

बाजू के खिचाव से उबर रहे हैं मौरिस, पंजाब के खिलाफ खेलना संदिग्ध
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: September 23, 2020 8:53 am IST

दुबई, 23 सितंबर ( भाषा ) बाजू के खिंचाव से जूझ रहे दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला क्रिस मौरिस का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ गुरूवार को खेलना संदिग्ध है । टीम के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन ने यह जानकारी दी ।

आरसीबी ने मौरिस को दस करोड़ रूपये में खरीदा था । वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहला मैच भी नहीं खेल सके ।

हेसन ने आरसीबी के ट्विटर पर डाले गए वीडियो में कहा ,‘‘ क्रिस मौरिस की बाजू में कुछ दिन पहले खिंचाव आ गया था । बीच के और डैथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी की भूमिका अहम होती और बल्लेबाजी में भी वह उपयोगी हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इससे टीम का संतुलन बिगड़ा है क्योंकि वह थ्री इन वन क्रिकेटर है ।उसकी जगह लेना आसान नहीं है।उम्मीद है कि वह एक दो मैच में ठीक होकर टीम में आयेगा ।’’

भाषा

मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में