एमबापे, मेस्सी और नेमार ने दिलाई पीएसजी को जीत, रियाल मैड्रिड भी जीता

एमबापे, मेस्सी और नेमार ने दिलाई पीएसजी को जीत, रियाल मैड्रिड भी जीता

एमबापे, मेस्सी और नेमार ने दिलाई पीएसजी को जीत, रियाल मैड्रिड भी जीता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: September 15, 2022 12:12 pm IST

पेरिस, 15 सितंबर (एपी) लियोनेल मेस्सी और काइलन एमबापे ने एक दूसरे को गोल करने में मदद की जबकि नेमार ने भी एक गोल दागा, जिससे पेरिस सेंट जर्मे न (पीएसजी) ने शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी कर चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में मैकाबी हैफा को 3-0 से हराया।

खेल के 24वें मिनट में मैकाबी के मिडफील्डर जारोन चेरी के क्रॉस पर गोल करने से पीएसजी पिछड़ गया था। ऐसे में मेस्सी ने 37वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। इसके बाद उन्होंने 69वें मिनट में एमबापे को गोल करने में मदद की। नेमार ने 88वें मिनट में तीसरा गोल किया।

उधर मैड्रिड में रियाल मैड्रिड ने अंतिम क्षणों में दो गोल करके लिपजिग को 2-0 से हराया। उसकी तरफ से यह गोल फेडेरिको वाल्वरडे और मार्को असेंसियो ने किए।

चैंपियंस लीग के अन्य मैचों में मैनचेस्टर सिटी ने डोर्टमंड को 2-1 से, इंटर मिलान ने दिनामा जाग्रेब को 3-1 से और बेनफिका ने युवेंटस को 2-1 से हराया जबकि चेल्सी और आरबी सीजबर्ग का मैच 1-1 से बराबर रहा।

एपी पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में