मेदवेदेव एडीलेड इंटरनेशल के क्वार्टर फाइनल में

मेदवेदेव एडीलेड इंटरनेशल के क्वार्टर फाइनल में

मेदवेदेव एडीलेड इंटरनेशल के क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: January 4, 2023 / 01:30 pm IST
Published Date: January 4, 2023 1:30 pm IST

एडीलेड, चार जनवरी (एपी) दानिल मेदवेदेव ने बुधवार को यहां मियोमिर केसमानोविच के खिलाफ सीधे सेट में जीत के साथ एडीलेड इंटरनेशल टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी मेदवेदेव ने सर्बिया के खिलाड़ी को 6-0, 6-3 से हराया। मेदवेदेव की मियोमिर के खिलाफ तीन मैच में यह तीसरी जीत है।

तीसरे वरीय और दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी मेदवेदेव क्वार्टर फाइनल में रूस के हमवतन कारेन खचानोव से भिड़ेंगे।

पिछले साल अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले खचानोव ने ब्रिटेन के जैक ड्रैपर को 6-4, 6-2 से हराया।

इस एटीपी-डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के महिला वर्ग में दूसरी वरीय एरिना सबालेंका ने दो घंटे और 15 मिनट चले कड़े मुकाबले में लुइडमिला सैमसोनोवा को 7-6 (8) 7-6 (3) से हराया।

फ्रेंच ओपन 2019 के फाइनल में जगह बनाने वाली मार्केटा वोंद्रोसोवा ने काइया कानेपी को 6-0, 6-4 से बाहर का रास्ता दिखाया।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में