मेदवेदेव क्वार्टर फाइनल में, ओसाका बाहर

मेदवेदेव क्वार्टर फाइनल में, ओसाका बाहर

मेदवेदेव क्वार्टर फाइनल में, ओसाका बाहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: August 20, 2021 10:10 am IST

मेसन, 20 अगस्त ( एपी ) शीर्ष वरीयता प्राप्त रूस के दानिल मेदवेदेव वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए जबकि जापान की नाओमी ओसाका हारकर बाहर हो गई।

नोवाक जोकोविच , रोजर फेडरर और रफेल नडाल की गैर मौजूदगी में 2019 के चैम्पियन मेदवेदेव की राह आसान हो गई थी । उन्होंने ग्रिगोर दिमित्रोव को 6 . 3, 6 . 3 से हराया ।

दूसरी वरीयता प्राप्त ओसाका को हालांकि 76वीं रैंकिंग वाली जिल टिचमैन ने 3 . 6, 6 . 3, 6 . 3 से हराया । शीर्ष वरीयता प्राप्त ऐश बार्टी ने गत चैम्पियन विक्टोरिया अजारेंका को 6 . 0, 6 . 2 से मात दी ।

पूर्व चैम्पियन कैरोलिना प्लिसकोवा ने जेसिका पेगुला को 6 . 4, 7 . 6 से हरााया ।

ओलंपिक चैम्पियन तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने गुइडो पेला को 6 .2, 6 . 3 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई । वहीं फ्रेंच ओपन विजेता दूसरी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास ने लोरेंजो सोनेगो 5 . 7, 6 .3, 6 . 4 से हराया ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में