लुसैल : लियोनेल मेस्सी ने विश्व कप जीतने का अपना सपना पूरा करने की ओर आखिरी कदम रख दिया जब अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 3 . 0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई । मेस्सी ने एक पेनल्टी पर गोल किया और जूलियन अलवारेज के बाकी दो गोलों में सूत्रधार की भूमिका निभाई ।
Read More : शिक्षक भर्ती की तत्काल मांग को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी, पुलिस के साथ की हिंसक झड़प
अब अर्जेंटीना का सामना रविवार को फ्रांस या मोरक्को से होगा । संभवत: आखिरी बार खेल रहे मेस्सी का यह दूसरा विश्व कप फाइनल होगा । इससे पहले 2014 में अर्जेंटीना को फाइनल में जर्मनी ने हराया था ।