बार्सिलोना, 16 अप्रैल (एपी) अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी अब स्पेन के पांचवें डिवीजन के एक फुटबॉल क्लब के मालिक बन गए हैं।
इस स्टार खिलाड़ी ने बार्सिलोना स्थित यूई कॉर्नेला क्लब को खरीद लिया है।
एफसी बार्सिलोना में अपने दो दशकों के दौरान मेस्सी अपनी पीढ़ी के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं जहां उन्होंने कई खिताब और बैलन डिओर पुरस्कार जीते। उन्होंने 2021 क्लब छोड़ दिया था।
कॉर्नेला एक साधारण क्लब है। क्लब ने बृहस्पतिवार को खरीद से जुड़ी ज्यादा जानकारी दिए बिना सौदे की घोषणा की।
क्लब ने एक बयान में कहा, ‘‘लियो मेस्सी का आना क्लब के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत है। ’’
कॉर्नेला की शुरुआत 1951 में हुई थी। इसने आर्सेनल के गोलकीपर डेविड राया और बार्सिलोना के पूर्व डिफेंडर जोर्डी अल्बा जैसे खिलाड़ियों को तैयार करने में मदद की है जो इंटर मियामी में मेस्सी के साथ भी खेले थे।
मेस्सी (38 वर्ष) उत्तरी अमेरिका में होने वाले विश्व कप में हिस्सा लेने का लक्ष्य बना रहे हैं जहां अर्जेंटीना अपने खिताब का बचाव करेगा।
एपी नमिता सुधीर
सुधीर