विश्व कप में लगातार गोल का मेस्सी का सिलसिला टूटा

विश्व कप में लगातार गोल का मेस्सी का सिलसिला टूटा

विश्व कप में लगातार गोल का मेस्सी का सिलसिला टूटा
Modified Date: July 12, 2026 / 10:10 am IST
Published Date: July 12, 2026 10:10 am IST

कंसास सिटी, 12 जुलाई (एपी) विश्व कप में लगातार गोल का लियोनेल मेस्सी का नौ मैचों का सिलसिला आखिरकार स्विटजरलैंड के खिलाफ टूट गया लेकिन अर्जेंटीना को स्विटजरलैंड पर 3 . 1 से जीत दिलाने में उन्होंने अहम योगदान दिया ।

इस विश्व कप में फ्रांस के कीलियन एमबाप्पे के साथ सर्वाधिक आठ गोल कर चुके मेस्सी ने दसवें मिनट में कॉर्नर किक हासिल की और अपने कलात्मक खेल से बॉक्स के भीतर एलेक्सिस मैक एलिस्टर को गेंद सौंपी जिन्होंने अर्जेंटीना को बढत दिलाई ।

दूसरे हाफ में दाहिने घुटने के पास ठोकर लगने से मेस्सी को ट्रेनर की मदद लेनी पड़ी थी ।

स्विटजरलैंड ने 67वें मिनट में बराबरी का गोल किया लेकिन अतिरिक्त समय में जूलियन अल्वारेज और लौतारो मार्तिनेज के गोल के दम पर अर्जेंटीना ने 3 . 1 से जीत दर्ज की ।

अब अर्जेंटीना का सामना बुधवार को अटलांटा में इंग्लैंड से होगा ।

मैच से पहले स्विटजरलैंड के कोच मुरात याकिन से पूछा गया था कि मेस्सी को कैसे रोकेंगे जो विश्व कप के कैरियर में अब तक 21 गोल कर चुके हैं और पिछले नौ मैचों में गोल किया है ।

इस पर उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा ,‘‘ यह काफी हैरान करने वाला सवाल है ।कई विकल्प है जिनमें से हम सर्वश्रेष्ठ चुनेंगे ।’’

स्विटजरलैंड ने मेस्सी को गोल नहीं करने दिया ।

मेस्सी ने टूर्नामेंट के पहले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी । आस्ट्रिया और मिस्र के खिलाफ पेनल्टी चूकने के बावजूद उनका करिश्मा कम नहीं हुआ ।

मिस्र के खिलाफ 79वें मिनट तक दो गोल से पीछे चल रही अर्जेंटीना के लिये क्रिस्टियन रोमेरो के हेडर में सहायता मेस्सी ने की थी । इसके चार मिनट बाद उन्होंने गोल किया और एंजो फर्नांडिज ने स्टॉपेज टाइम में गोल करके टीम को जीत दिलाई थी ।

अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने मेस्सी के बारे में कहा ,‘‘ वह मशीन की तरह है । जो उन्हें जानते नहीं है, उन्हें हैरानी होगी और उन्हें लगता होगा कि 39 वर्ष की उम्र में वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकेगा । लेकिन मैं पहले भी कह चुका हूं कि अगर वह सर्वश्रेष्ठ रहना चाहता है तो वह रहेगा । और यह मैं इसलिये नहीं कह रहा हूं कि मैं उसका कोच हूं ।’’

एपी मोना पंत

पंत


लेखक के बारे में