मेस्सी के पिता ने कहा , उनका बेटा बार्सीलोना छोड़ने के लिये स्वतंत्र

मेस्सी के पिता ने कहा , उनका बेटा बार्सीलोना छोड़ने के लिये स्वतंत्र

मेस्सी के पिता ने कहा , उनका बेटा बार्सीलोना छोड़ने के लिये स्वतंत्र
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: September 4, 2020 3:10 pm IST

मैड्रिड, चार सितंबर ( एपी ) स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के पिता ने शुक्रवार को स्पेनिश लीग को पत्र लिखकर कहा कि उनका बेटा 700 मिलियन यूरो चुकाये बिना तुरंत बार्सीलोना छोड़ने के लिये स्वतंत्र है ।

इससे पहले लीग ने कहा था कि मेस्सी का करार जून 2021 तक है और वह जुर्माना भरे बिना नहीं जा सकते ।

जॉर्ज मेस्सी ने पत्र में कहा कि अनुबंध इसकी अनुमति देता है कि सत्र के आखिर में उनका बेटा क्लब छोड़ सकता है । मेस्सी ने चैम्पियंस लीग क्वार्टर फाइनल में बायर्न म्युनिख के हाथों 8 . 2 से शर्मनाक हार के बाद भी इसका जिक्र किया था ।

बार्सीलोना पूरी कोशिश में लगा है कि मेस्सी अपना मन बदल लें और क्लब छोड़कर नहीं जाये ।

एपी

मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में