विरोधी खिलाड़ी को मारने पर मेस्सी दो मैचों के लिये निलंबित

विरोधी खिलाड़ी को मारने पर मेस्सी दो मैचों के लिये निलंबित

विरोधी खिलाड़ी को मारने पर मेस्सी दो मैचों के लिये निलंबित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: January 19, 2021 2:07 pm IST

बार्सीलोना, 19 जून ( एपी ) स्पेनिश फुटबॉल महासंघ ने स्पेनिश सुपर कप फाइनल में विरोधी खिलाड़ी को हाथ से मारने के लिये बार्सीलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी पर दो मैचों का निलंबन लगा दिया है ।

टीम की 3 . 2 से हार के बाद मेस्सी ने एटलेटिको बिलबाओ के एक खिलाड़ी के सिर पर हाथ से प्रहार किया । दोनों बॉक्स की तरफ दौड़ रहे थे । वह खिलाड़ी मैदान पर गिर गया और मेस्सी को लालकार्ड दिखाया गया ।

मेस्सी पर 12 मैचों का प्रतिबंध भी लग सकता था लेकिन महासंघ की प्रतिस्पर्धा समिति ने ही ही मैचों का निलंबन लगाया ।

एपी मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में