RCB के मुख्य कोच साइमन कैटिच ने कहा- सूर्यकुमार ने हमसे मैच छीन लिया

Ads

RCB के मुख्य कोच साइमन कैटिच ने कहा- सूर्यकुमार ने हमसे मैच छीन लिया

  •  
  • Publish Date - October 29, 2020 / 06:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

अबुधाबी, 29 अक्टूबर ( भाषा ) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मुख्य कोच साइमन कैटिच ने मुंबई के हाथों पांच विकेट से मिली हार के बाद कहा कि सूर्यकुमार यादव की पारी ने उनसे मैच छीन लिया ।

आरसीबी को छह विकेट पर 164 रन पर रोकने के बाद मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार की 43 गेंद में 79 रन की नाबाद पारी के दम पर जीत दर्ज की ।

पढ़ें- सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 1 महिला माओवा…

कैटिच ने मैच के बाद कहा ,‘‘सूर्य अच्छा खिलाड़ी है और टूर्नामेंट में उसका प्रदर्शन शानदार रहा है ।उसने इस मैच में तेजी से रन बनाये और युजवेंद्र चहल पर दबाव बना दिया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ एक समय उनका स्कोर 70 रन पर तीन विकेट था लेकिन सूर्यकुमार ने शानदार पारी खेलकर दबाव हटाया और हमारे लिये मैच में वापसी मुश्किल कर दी ।’’

पढ़ें- #IBC24AgainstDrugs: बेखौफ, रसूख ऐसा कि लॉकडाउन में भी क्वींस क्लब में परोसी गई जमकर शराब, परिसर म…

कैटिच ने कहा कि अच्छी शुरूआत के बाद वे 180 के आसपास का स्कोर सोच रहे थे लेकिन 13 गेंद में चार विकेट खोने से पारी का नक्शा बदल गया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुंबई ने हमें उन्नीस साबित कर दिया । लेकिन इस मैच का सकारात्मक पहलू देवदत्त पडीक्कल और जोश फिलीपे का प्रदर्शन रहा । हमारी शुरूआत शानदार थी लेकिन बीच में जल्दी विकेट गंवाने से हम बड़ा स्कोर नहीं बना सके ।’’

पढ़ें- #IBC24AgainstDrugs: पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने भी की विधायक कॉलोनी…