क्षेत्ररक्षण में मौके चूकना भारी पड़ रहा, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने स्वीकार किया
क्षेत्ररक्षण में मौके चूकना भारी पड़ रहा, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने स्वीकार किया
नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की वनडे श्रृंखला गंवाने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शनिवार को स्वीकार किया कि मौके गंवाने का खामियाजा उनकी टीम को भुगतना पड़ रहा है और महिला विश्व कप से पहले उन्हें इसका हल निकालने की जरूरत है।
भारत ने पूरी श्रृंखला में मैदान पर कई गलतियां की जिसमें तीन मैच में एक दर्जन कैच छूटे। पहले वनडे में टीम ने चार कैच छोड़े जिसमें उसे आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद मेजबान टीम ने दूसरे वनडे में छह और कैच छोड़े लेकिन रिकॉर्ड 102 रन की जीत से श्रृंखला बराबर की।
शनिवार को तीसरे वनडे में भारत ने दो और मौके गंवाए और यह वनडे विश्व कप के सह मेजबान के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
मैच के बाद की हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘क्षेत्ररक्षण ऐसी चीज है जिस पर हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन दुर्भाग्य से हम अब भी मौके गंवा रहे हैं। हम बैठकर इस पर चर्चा करेंगे। यही हमारी हार का कारण बन रहा है। ’’
हरमनप्रीत ने कहा कि इस श्रृंखला से भारत को काफी कुछ सीखने को मिला।
उन्होंने कहा, ‘‘हम हार रहे हैं, यह ठीक नहीं है। लेकिन पूरी श्रृंखला के दौरान हमने अच्छा क्रिकेट खेला। हमे बहुत कुछ सीखने को मिला है। विश्व कप में जाने से पहले यह हमारे लिए एक अच्छी श्रृंखला थी और हम इससे कई सकारात्मक चीजें सीखेंगे। ’’
हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘यह एक अच्छी श्रृंखला थी, हमने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी, मुझे नहीं लगता कि उन्हें कुछ भी आसानी से मिला है। यह घरेलू विश्व कप है और हम उत्साहित हैं। ’’
मंधाना ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुनी गई। उन्होंने कहा कि ज्यादा नहीं सोचना और चीजों को सरल रखना उनके लिए कारगर रहा।
भाषा नमिता मोना
मोना

Facebook


