मिताली महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली क्रिकेटर बनीं
मिताली महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली क्रिकेटर बनीं
वारसेस्टर, तीन जुलाई (भाषा) भारतीय महिला टेस्ट और एकदिवसीय टीम की कप्तान मिताली राज इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड को पछाड़ कर अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गयी है।
इस 38 साल की खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां शनिवार को तीसरे एकदिवसीय में लक्ष्य का पीछा करते समय पारी के 24वें ओवर में नैट साइवर की गेंद पर चौका लगा एडवर्ड के 10,273 अंतरराष्ट्रीय रन के आंकड़े को पीछे छोड़ा।
इस सूची में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 7849 रन के साथ तीसरे स्थान पर है।
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला पहले ही गंवा चुकी है।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता

Facebook


