चेन्नई, सात अप्रैल (भाषा) चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमन्स ने रविवार को तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी का समर्थन करते हुए कहा कि जैसे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) आगे बढ़ेगी वह भी अपनी गेंदबाजी में चमकना शुरू कर देंगे।
बायें हाथ के इस 27 साल के तेज गेंदबाज ने सत्र का अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जिसमें उन्होंने एक ओवर में ही 27 रन लुटा दिये।
सिमन्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी टीम के मैच से पहले कहा, ‘‘हम हमेशा नतीजे पर नहीं बल्कि कार्यान्वयन को भी देखते हैं। उसने खराब ओवर नहीं फेंका, बल्कि जब उसके खिलाफ हिट लगने लगे तो वह अपनी रणनीति बदल सकता था। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने सकारात्मक बातचीत की। जब उन्होंने हमारे साथ शुरुआत की थी तो यह इतनी अच्छी नहीं थी। लेकिन हम उसके साथ बने रहे क्योंकि हम जानते थे कि वह क्या कर सकता है। ’’
सिमन्स ने कहा, ‘‘उसने अपनी गेंदबाजी में कुछ रणनीतिक बदलाव किये थे। लेकिन विश्वास कीजिये वह कमाल करेगा क्योंकि वह पहले भी ऐसा कर चुका है और उसे फिर से ऐसा करने का मौका मिलेगा। ’’
भाषा नमिता पंत
पंत