बेंगलुरु, 23 मई (भाषा) मुंबई और उत्तर प्रदेश ने पांचवीं राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगता क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
मुंबई ने शुक्रवार को खेले गये सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 45 रन से हराया।
मुबई ने आकाश पाटिल की 18 गेंदों में नाबाद 41 रन की पारी के दम पर 152 रन बनाने के बाद महाराष्ट्र को 18 ओवर में 107 रन पर आउट कर दिया।
मुंबई के लिए रोहन भोइर ने पांच जबकि रविंद्र सांटे ने तीन विकेट लिये।
उत्तर प्रदेश ने दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा पर चार विकेट से रोमांचक जीत हासिल की।
हरियाणा की टीम 16.4 ओवर में 98 रन पर आउट हो गई। सादिक ने तीन विकेट लिए। कुमार राहुल और विंटू यादव को दो-दो सफलता मिली
उत्तर प्रदेश ने 17 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
फाइनल रविवार को यहां स्पोर्ट्स गार्डन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता