मुंबई ने टॉस जीतकर केकेआर को बल्लेबाज़ी सौंपी, अर्जुन तेंदुलकर करेंगे पदार्पण

मुंबई ने टॉस जीतकर केकेआर को बल्लेबाज़ी सौंपी, अर्जुन तेंदुलकर करेंगे पदार्पण

मुंबई ने टॉस जीतकर केकेआर को बल्लेबाज़ी सौंपी, अर्जुन तेंदुलकर करेंगे पदार्पण
Modified Date: April 16, 2023 / 04:04 pm IST
Published Date: April 16, 2023 3:12 pm IST

मुंबई, 16 अप्रैल (भाषा) मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में रविवार को यहां टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

रोहित शर्मा अस्वस्थ होने के कारण इस मैच में नहीं खेल पा रहे हैं और उनकी जगह सूर्यकुमार टीम की कमान संभाल रहे हैं। स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे और तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर इस मैच से आईपीएल में पदार्पण करेंगे। मुंबई ने डुआन यानसन को भी अंतिम एकादश में शामिल किया है।

केकेआर ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

भाषा पंत


लेखक के बारे में