गेंदबाजों की धुनाई नहीं कुटाई करते हैं 19 साल के मुशीर खान, 90 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए मारी ट्रिपल सेंचुरी

Ads

मुंबई को 704 रनों के लक्ष्य तक पहुंचाने में सबसे अहम योगदान मुशीर खान का रहा! Musheer Khan ki ballebaji ka video

  •  
  • Publish Date - January 23, 2023 / 04:41 PM IST,
    Updated On - January 23, 2023 / 04:42 PM IST

मुंबई: Musheer Khan ki ballebaji ka video भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2023 की शुरुआत बेहद शानदार रही है। भारतीय टीम ने 2023 की शुरुआत में ही दो दो सीरीज अपने नाम कर लिया है। लेकिन इस शानदार प्रदर्शन को टोटल श्रेय खिलाड़ियों को जाता है, जो अलग-अलग राज्यों से आकर टीम इंडिया के लिए खेलते हैं। इन दिनों दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए सभी का ध्यान आ​कर्षित किया है। खान बंधुंओं अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Read More: झूलें में आया टेक्नीकल फॉल्ट, 10 मिनट तक सिर के बल उलटे लटके रहे लोग, Video देखकर हलक में आ जाएगी जान

Musheer Khan ki ballebaji ka video दरअसल इन दिनों हैदराबाद में सीके नायडू ट्राफी खेला जा रहा है। यहां मुंबई और हैदराबाद का मुकाबला चल रहा है। सीके नायडू ट्रॉफी में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 8 विकेट खोकर 704 रन बनाए और अपनी पारी घोषित कर दी। मुंबई को 704 रनों के लक्ष्य तक पहुंचाने में सबसे अहम योगदान मुशीर खान का रहा। उन्होंने टीम के लिए शानदार 339 रनों की पारी खेली।

Read More: यहां के राज्यपाल ने पद छोड़ने का किया ऐलान, बोले- सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहता हूं 

17 साल के मुशीर खान जैसे ही मैदान में उतरे वैसे ही गेंदबाजों की शामत आ गई। मैदान में आते ही मुशीर ने गेंदबाजों की धुनाई नहीं कुटाई करना शुरू कर दिया और 90 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 367 बॉल में 339 रन बना डाले। मुशीर ने अपनी पारी में 34 चौके और 9 छक्के जड़े। मुशीर खान के अलावा इस पारी में मुंबई की ओर से अथर्व विनोद ने भी दोहरा शतक जड़ा और 214 रनों की पारी खेली।

Read More: कुत्ते को कुत्ता कहा तो पड़ोसियों ने कर दी हत्या, इसी बात को लेकर पहले भी हो चुका था झगड़ा

बता दें कि सरफराज खान और उनके भाई मुशीर खान लगातार मुंबई के लिए बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरफराज खान रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए रन बना रहे हैं, तो मुशीर सीके नायडू ट्रॉफी में रनों की बरसात कर रहे हैं। सरफराज खान को लेकर तो एक तरह से मुहिम भी चल रही है कि उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया जाए। 25 साल के सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में करीब 80 की औसत से 3500 से अधिक रन बना चुके हैं। सिर्फ इसी सीजन में उन्होंने 6 मैच में अभी तक 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। पिछले तीन रणजी ट्रॉफी सीजन में सरफराज खान का बल्लेबाजी औसत 100 से अधिक ही रहा है।

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक