Balrampur Palika News: भाजपा पार्षद का दावा, ‘पालिका ने बेच दिए 15 टैंकर और ट्रॉली’.. CMO बोले, ‘वेल्डिंग कराने भेजे हैं’.. लेकिन यहाँ फंस रहा मामला

Ads

Balrampur Nagar Palika Latest News: बलरामपुर पालिका में 15 टैंकर और ट्रॉली की कथित बिक्री पर विवाद, पार्षद ने शिकायत दर्ज कराई।

  • Reported By: Arun Soni

    ,
  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 04:28 PM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 04:30 PM IST

Balrampur Palika News || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • भाजपा पार्षद ने पालिका पर गंभीर आरोप लगाए
  • 15 टैंकर और ट्रॉली कथित रूप से बेची गई
  • CMO ने कहा टैंकर मरम्मत के लिए भेजे गए

बलरामपुर: जिले के नगर पालिका कार्यालय में बड़ी लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जहां नगर पालिका के ही भाजपा पार्षद ने गंभीर आरोप लगाते हुए नगरीय प्रशासन सचिव और थाने में शिकायत दर्ज कराई है। (Balrampur Nagar Palika Latest News) आरोप है कि, नगर पालिका की संपत्तियों को बिना नियमों का पालन किए बेच दिया गया।

उपाध्यक्ष ने भी की निष्पक्ष जांच की मांग

नगर पालिका पर लगे इन आरोपों ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। भाजपा पार्षद गौतम सिंह ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका कार्यालय से 15 पानी के टैंकर, एक ट्रैक्टर ट्रॉली और एक शेड को नियमों को दरकिनार कर बेच दिया गया है। पार्षद का कहना है कि इस पूरे मामले में सीएमओ की भूमिका संदिग्ध है और उन्होंने मनमाने तरीके से सरकारी संपत्ति को ठिकाने लगा दिया। इतना ही नहीं, एक पानी का टैंकर वेल्डिंग शॉप में खड़ा मिला है, जिसका रंग तक बदल दिया गया है। जिससे पूरे मामले में गड़बड़ी की आशंका और गहरा गई है। वहीं मामले को लेकर नगर पालिका के उपाध्यक्ष दिलीप सोनी ने भी सवाल खड़े किए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सीएमओ का दावा, “मरम्मत के लिए भेजा गया है”

वहीं गंभीर आरोपों के बाद नगर पालिका के सीएमओ प्रणव रॉय ने सफाई देते हुए सभी आरोपों को निराधार बताया है। (Balrampur Nagar Palika Latest News) सीएमओ का कहना है कि किसी भी तरह की बिक्री नहीं की गई है और संबंधित टैंकर को सिर्फ मरम्मत के लिए वेल्डिंग शॉप भेजा गया है।

फिलहाल इस पूरे मामले में सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। लेकिन सवाल यह जरूर उठ रहा है कि अगर सब कुछ नियमों के तहत हुआ है, तो फिर इतनी बड़ी संख्या में सरकारी सामग्री कहां और कैसे पहुंच गई।

इन्हें भी पढ़ें:-

पावरिका का शेयर 395 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले सात प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आईईडी विस्फोट में चार पुलिसकर्मी समेत नौ लोग घायल

जजीरा एयरवेज ने भारत में कोझिकोड, तिरुचिरापल्ली, मेंगलुरु, कन्नूर में अपनी सेवाओं का किया विस्तार

पंजाब किंग्स के खिलाफ लय हासिल करने की कोशिश करेगा चेन्नई सुपर किंग्स

बलिया में बिजली का तार चोरी करने वाले गिरोह के सात शातिर अपराधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

1. बलरामपुर पालिका में क्या विवाद है?

भाजपा पार्षद ने 15 टैंकर और ट्रॉली की कथित बिक्री का आरोप लगाया।

2. CMO का इस मामले में क्या दावा है?

सीएमओ ने कहा कि टैंकर मरम्मत के लिए वेल्डिंग शॉप भेजे गए थे।

3. मामले की निष्पक्ष जांच की मांग किसने की?

नगर पालिका के उपाध्यक्ष दिलीप सोनी ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की।

शीर्ष 5 समाचार