आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने विंडहोक में स्टेडियम बनाने में मदद की: क्रिकेट नामीबिया के अध्यक्ष

Ads

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने विंडहोक में स्टेडियम बनाने में मदद की: क्रिकेट नामीबिया के अध्यक्ष

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 04:39 PM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 04:39 PM IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) क्रिकेट नामीबिया के अध्यक्ष रूडी वैन वुरेन ने गुरुवार को कहा कि विंडहोक में नए क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण का श्रेय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह को जाता है। नामीबिया 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप का सह मेजबान है।

वैन वुरेन ने एसोसिएट सदस्य देशों को सशक्त बनाने और उनके क्रिकेट बुनियादी ढांचे में सुधार करने के प्रयासों के लिए शाह की जमकर प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘आईसीसी ने एसोसिएट सदस्य देशों को सशक्त बनाने की नीति अपनाई है। जय शाह वास्तव में इसमें महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आए हैं। वह विंडहोक में हमारे नए स्टेडियम का दौरा करने आए थे। आईसीसी ने उस स्टेडियम के निर्माण में हमारी बहुत मदद की।’’

आईसीसी ने 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक स्टेडियमों का निर्माण किया है जिसका फायदा नामीबिया जैसे देश को भी मिल रहा है।

वैन वुरेन ने कहा, ‘‘अब हमारे पास अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। आईसीसी के सहयोग से नामीबिया जैसे अफ्रीकी देश आगे बढ़ रहे हैं और अंतर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। हमें इन अवसरों का फायदा उठाना चाहिए और दुनिया को यह दिखाना चाहिए कि एसोसिएट सदस्य क्रिकेट का भविष्य हैं।’’

भाषा

पंत मोना

मोना

शीर्ष 5 समाचार