नडाल ने मेलबर्न में एटीपी टूर्नामेंट जीता

Ads

नडाल ने मेलबर्न में एटीपी टूर्नामेंट जीता

  •  
  • Publish Date - January 9, 2022 / 08:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

मेलबर्न, नौ जनवरी (एपी) अनुभवी राफेल नडाल ने रविवार को यहां मेलबर्न में एटीपी टूर्नामेंट का खिताब जीतकर 17 जनवरी से शुरू होने वाले आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये अपनी पुख्ता तैयारियों का शानदार सबूत पेश किया।

शीर्ष वरीयता प्राप्त नडाल ने अमेरिका को मैक्सिम क्रेसी को 7-6 (6), 6-3 से हराया। यह लगातार 19वां वर्ष है जबकि उन्होंने कम से कम एक एटीपी खिताब जरूर जीता।

रविवार को खेले गये अन्य फाइनल में मेलबर्न में दूसरी वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप ने डब्ल्यूटीए 500 प्रतियोगिता में वेरोनिका कुदेरमेतोवा को 6-2, 6-3 से पराजित किया।

उधर एडीलेड इंटरनेशनल पुरुष एकल के फाइनल में गेल मोनफिल्स ने कारेन खाचनोव को 6-4, 6-4 से हराया।

एपी

पंत आनन्द

आनन्द