रामपुर (उप्र), 28 जून (भाषा) ज्योतिर्मठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले दान में कथित हेराफेरी के लिए रविवार को ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ के कोषाध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुख्य जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरि की है, उसके बाद अनिल मिश्रा की, जो वहां के सभी कामों में सक्रिय रूप से शामिल हैं। चंपत राय की जिम्मेदारी तीसरे नंबर पर आती है। फिर भी, आप चंपत राय को पहले नंबर पर रख रहे हैं — यह कैसा न्याय है?’’
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की यह टिप्पणी ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ के महासचिव चंपत राय और इसके सदस्य अनिल मिश्रा के अपने पदों से इस्तीफ़ा देने के एक दिन बाद आई है।
भाषा सं सलीम राजकुमार
राजकुमार