दिल्ली ओपन चैलेंजर मीट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे नागल

दिल्ली ओपन चैलेंजर मीट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे नागल

दिल्ली ओपन चैलेंजर मीट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे नागल
Modified Date: February 7, 2026 / 04:35 pm IST
Published Date: February 7, 2026 4:35 pm IST

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले एकल टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल डीएलटीए पर 16 से 22 फरवरी तक होने वाले दिल्ली ओपन एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे जबकि ब्रिटेन के जे क्लार्क भी इसमें भाग ले रहे हैं ।

एकल मुख्य ड्रॉ में भारत से सिर्फ नागल को सीधे प्रवेश मिला है ।

चैलेंजर सर्किट पर लगातार खेलने वाले नागल घरेलू हालात का फायदा उठाना चाहेंगे । प्रतिभाशाली मानस धामने और करण सिंह 15 फरवरी को एकल क्वालीफायर खेलेंगे ।

जापान के रेइ साकामातो , रियो नोगुची और कजाखस्तान के बेइबित झुकायेव भी इसमें भाग ले रहे हैं ।

डीएलटीए अध्यक्ष रोहित राजपाल ने कहा ,‘‘ दिल्ली ओपन इस क्षेत्र में सबसे प्रतिस्पर्धी और पेशेवर ढंग से होने वाला चैलेंजर टूर्नामेंट है । इससे भारत को कई अच्छे खिलाड़ी मिले हैं । इससे डीएलटीए पर प्रशिक्षण लेने वाले युवा खिलाड़ियों को भी भविष्य के लिये प्रेरणा मिलेगी ।’’

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में